प्रयागराज में संगम स्‍नान करने गईं तीन लड़कियां डूबीं, पुल‍िस के जवानों ने एक को बचाया

प्रयागराज । संगम पर स्नान करने के दौरान रविवार दोपहर तीन लड़कियां डूब गई जिनमें से एक को बचा लिया गया। बाकी की तलाश में जल पुलिस और गोताखोर लगे हुए हैं। बताया गया है कि बलिया के सहसवार निवासी कुछ परिवार रविवार को संगम आए थे।

महिलाओं के अलावा बच्चे भी थे। 22 साल की पिंकी, 21 वर्षीय प्रिया और 20 वर्ष की प्रियंका भी नहा रही थी। पानी कम होने के बावजूद पिंकी नहाते हुए आगे चली और डूबने लगी। उसे बचाने के चक्कर में प्रिया भी आगे बढ़ गई फिर प्रियंका भी डूबने लगी। जल पुलिस के जवानों ने प्रियंका को बचा लिया मगर बाकी दो लड़कियां डूब गई। इससे घाट पर कोहराम मच गया। पानी में लापता लड़कियां चचेरी बहनें हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button