पर्व हमें अनेकता में एकता का सन्देश देते है-इन्दू सिंह

दिशिता महिला मंडल का अन्नदान व कम्बल वितरण कार्यक्रम संपन्न

अनपरा ( सोनभद्र ) दिशिता महिला मंडल रेनूसागर हमेशा सामाजिक कार्यो में अग्रणी रहा है इसी क्रम में मकर संक्राति के अवसर पर अन्नदान कार्यक्रम का आयोजन कर १२१ गृह सहायक कर्मी महिलाओं को अन्नदान व कड़कड़ाती ठण्ड में कम्बल वितरण किया गया है।

इसके पूर्व दिशिता महिला मंडल रेनूसागर के कार्यालय पर अन्नदान व कम्बल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दिशिता महिला मंडल की अध्यक्षा इन्दू सिंह ने सभी लाभार्थियों कों मकर संक्राति पर्व की शुभकामनाऐं देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि खुशियाँ बाटने से ही बढ़ती है, किसी भी त्यौहार को मिलजुल कर मनाने की भारतीय परम्परा रही है। भारतीय परम्परा एंव संस्कृति से जुड़े पर्व हमेसा अनेकता में एकता का सन्देश देते है और इस सन्देश से पर्व का महत्व व आनन्द दोनो ही बढ़ जाता है। कार्यक्रम का संचालन दिशिता महिला मंडल रेनूसागर की सहसचिव तुलिका श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्याऐं सपना तिवारी, मेनका अरोड़ा, आशा सैनी, विभा सिंह, रमा सिंह, सविता चौबे, लीना आनन्द, रजनी रूंगटा सहित अन्य सदस्याऐं उपस्थित थी। इस कड़कड़ाती ठण्ड में उपहार पाकर सभी सहायक कर्मी महिलाओं के चहरे खुशी से खिल गये और उन्होने आत्मविभोर होते हुए हृदय से दिशिता महिला मंडल रेनूसागर के प्रति आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Back to top button