Bhopal-प्रदेश अध्यक्ष और रेल मंत्री ने किया मीडिया विभाग की मीडिया दिग्दिर्शिका विजय संकल्प अभियान 2023 का विमोचन

मीडिया दिग्दिर्शिका के लिए भाजपा का मीडिया विभाग बधाई का पात्र - अश्विनी वैष्णव

Bhopal-भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश दुनिया में हमेशा अभिनव और नवाचार के लिए जानी जाती है। पार्टी का मध्यप्रदेश मीडिया विभाग लगातार नवाचार के साथ काम कर रहा है, आज उसी कड़ी में मीडिया विभाग ने विधानसभा चुनाव 2023 की दृष्टी से मीडिया बंधुओ के लिए मीडिया दिग्दिर्शिका विजय संकल्प अभियान 2023 (मीडिया हैंडबुक) तैयार की है। जिसमें पार्टी प्रत्याशियों की जानकारी के साथ भाजपा संगठन की जानकारी और केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों की जानकारी भी समाहित की गयी है।  यह मीडिया हैंडबुक चुनाव में मीडिया बंधुओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा और रेल मंत्री व प्रदेश चुनाव सह प्रभारी श्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया विभाग की मीडिया दिग्दिर्शिका विजय संकल्प अभियान 2023 का विमोचन करते हुए कही। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री केके शर्मा, श्री प्रेम शुक्ला, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल, उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता श्री राकेश त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता श्री पंकज चतुर्वेदी मंचासीन थे। कार्यक्रम  में प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंटकर प्रदेश अध्यक्ष और रेल मंत्री का स्वागत किया।  इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता श्री मिलन भार्गव, श्री अजय धवले, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री जुगलकिशोर शर्मा, श्रीमती क्षमा त्रिपाठी, मीडिया पेनलिस्ट श्री सचिन वर्मा, श्री शिवम शुक्ला, श्रीमती गुंजन चौकसे, श्रीमती वंदना मार्तण्ड त्रिपाठी, श्रीमती मंजरी जैन, मीडिया विभाग के सदस्य श्री सत्येन्द्र जैन उपस्थित थे।

tw


-नवाचार के साथ काम कर रही मीडिया टीम
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने  कहा कि हमारे मीडिया विभाग की पूरी टीम प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल जी के नेतृत्व में अभिनव और नवाचार के साथ काम कर रही है।  मैं मीडिया दिग्दिर्शिका विजय संकल्प अभियान 2023 के प्रकाशन के लिए मीडिया टीम को बधाई देता हूँ। उन्होंने कहा कि इस मीडिया दिग्दिर्शिका में सभी को पार्टी प्रत्याशियों की जानकारी तो मिलेगी ही साथ ही भारतीय जनता पार्टी  मध्यप्रदेश की संगठनात्मक जानकारी और केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों की जानकारी भी प्रकाशित की गयी है। उन्होंने कहा कि हैंड बुक में मध्यप्रदेश को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दी गयी सौगातों का भी उल्लेख है कि किस प्रकार प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के मन में एमपी है।  

 
-भाजपा का मीडिया विभाग बधाई का पात्र – अश्विनी वैष्णव
देश के रेल मंत्री और प्रदेश चुनाव सह प्रभारी श्री अश्विनी वैष्णव ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा अभिनव प्रयोग के लिए जानी जाती है इसी कड़ी में मध्यप्रदेश भाजपा की मीडिया टीम ने मीडिया दिग्दिर्शिका विजय संकल्प अभियान 2023 का प्रकाशन किया है। इसके लिए मीडिया विभाग बधाई का पात्र है।  उन्होंने कहा कि बीते मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार के 15 महीने को छोड़ दिया जाएँ तो 18 वर्षों में इतने काम हुए है कि कांग्रेस के समय बीमारू कहा जाने वाला मध्यप्रदेश आज विकसित मध्यप्रदेश बन गया है।  उन्होंने कहा कि मीडिया हैंडबुक में मध्यप्रदेश तब और अब को लेकर 2003 के पहले और बाद में हुए 2023 तक के विकास कार्यों का तुलनात्मक आकड़े भी प्रकाशित किये है। बीते 18 वर्षों में भूतों न भविष्यति काम हुआ है।    
प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि विधानसभा चुनाव की दृष्टी से मीडिया बंधुओं के लिए भारतीय जनता पार्टी मीडिया विभाग ने मीडिया दिग्दिर्शिका विजय संकल्प अभियान 2023 (हैंड बुक) का प्रकाशन किया है। जिसमें मीडिया बंधुओं को संगठनात्मक जानकारी मिलेगी। साथ ही विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों की जानकारी और जनप्रतिनिधियों की जानकारी भी समाहित की गयी है।  उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में  भाजपा का समृद्धशाली इतिहास रहा है। प्रदेश के अलग – अलग अंचलों में भाजपा की विकास यात्रा को भी इस दिग्दिर्शिका में समाहित किया है। भाजपा सरकार के केंद्र विकास कार्यों की जानकारी भी इस हैंड बुक में प्रकाशित की गयी है।

Show More

Related Articles

Back to top button