एसएचओ अनपरा राजेश सिंह ने आर्म्स एक्ट में दो लोगो को भेजा जेल

सोनभद्र-अनपरा-एसएचओ अनपरा राजेश सिंह ने आर्म्स एक्ट में दो लोगो को भेजा जेल।बताते चले कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन में अनपरा एसएचओ राजेश सिंह के निर्देशन में अनपरा पुलिस ने मंगलेश अगरिया उर्फ बसंतलाल पुत्र रामजियावन अगरिया निवासी चन्दूबहरा अनपरा को बजरिये मुखबिर की सूचना पर चन्दूबहरा तिराहे के पास से बंदूक SBML 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 02/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बबुआ राम पुत्र झग्गर साह निवासी मेड़रदह अनपरा को बजरिये मुखबिर की सूचना पर खजूरा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 01 अदद दूसरे की लाइसेंसी बंदूक SBML 12 बोर बरामद हुआ। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 03/2024 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1 एसआई विमलेश कुमार सिंह
2 संजय सिंह रेनुसागर चौकी इंचार्ज
3 हेड कांस्टेबल अभिषेक चौबे
4 कांस्टेबल पंकज कुमार
5 हेड कांस्टेबल श्रवण प्रजापति
6 कांस्टेबल केशव मिश्रा

Show More

Related Articles

Back to top button