अध्यापक सुपुत्री गरिमा सिंह को स्वर्ण पदक

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं कुलपति ने किया सम्मानित

अनपरा सोनभद्र।डीएवी बीना में अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष मोहन सिंह की सुपुत्री गरिमा सिंह को भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने स्वर्ण पदक प्रदान करके सम्मानित किया है।
हिंदू महाविद्यालय नई दिल्ली के 125 वें स्थापना दिवस एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के बहु उद्देश्यीय सभागार में आयोजित 100 वें दीक्षांत समारोह में दिल्ली विश्वविद्यालय में एम.एससी. जीव विज्ञान की टॉपर गरिमा सिंह को  उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वर्ण पदक एवं 24 फरवरी, 2024 को दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने श्रीमती उषा गांगुली  स्वर्ण
पदक प्रदान करके सम्मानित किया।
सिलौनी, अयोध्या के मूल निवासी एवं डी ए वी बीना में अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष मोहन सिंह एवं डी ए वी कुमार गंज में अध्यापिका
संतोष सिंह की सुपुत्री गरिमा सिंह बचपन से ही मेधावी  और पहली कक्षा से ही टापर रही है। गरिमा सिंह का लक्ष्य चिकित्सा विज्ञान में महारत हासिल कर राष्ट्र सेवा करना है। उसने अपनी इस उत्कृष्ट सफलता का श्रेय गुरुजनों और माता – पिता के मार्ग दर्शन और आशीर्वाद को दिया है।
गरिमा सिंह की इतिहासिक सफलता से सभी आह्लादित और गौरवान्वित हैं। सबने छात्रा और उसके माता – पिता को बधाई दी है।

Show More

Related Articles

Back to top button