Vivek-Oberois-फिल्म ‘स्पिरिट’ से विवेक ओबेरॉय का पहला पोस्टर जारी

Vivek-Oberois-सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। यह फिल्म मार्च 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म को लेकर अभी से माहौल बनाना शुरू कर दिया है। फिल्म में विवेक ओबेराय का पहला पाेस्टर जारी किया है।

नए साल के मौके पर 1 जनवरी को फिल्म से प्रभास और तृप्ति डिमरी की पहली झलक सामने आई थी। अब मेकर्स ने फिल्म से विवेक ओबेरॉय का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी कर दिया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। पोस्टर में विवेक ओबेरॉय का लुक बेहद दमदार और अलग नजर आ रहा है। एक हाथ में तलवार, मुंह में सिगार, लंबे बाल और काले चश्मे में उनका अंदाज काफी प्रभावशाली दिख रहा है। पोस्टर के साथ दिए गए कैप्शन, “अंधेरे में छिपा एक रहस्य और वो आंखें जो सबसे गहरे राज़ याद रखती है”, किरदार को लेकर रहस्य और गहरा कर दिया है।

गौरतलब है कि ‘स्पिरिट’ एक पैन-इंडिया फिल्म है, जिसे हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को लेकर दर्शकों में अभी से काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Read Also-598 पन्नों के फैसले में बड़ी राहत: अदालत ने केजरीवाल को किया बरी, जांच प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Show More

Related Articles

Back to top button