
Varansi News : रंगभरी एकादशी के पावन अवसर पर Shri Kashi Vishwanath Dham में विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर Shri Krishna Janmasthan, मथुरा से प्रेषित पावन उपहार विधिवत रूप से प्राप्त किए गए।
मथुरा से आए प्रतिनिधिमंडल ने श्रद्धा-भेंट श्री विश्वेश्वर के प्रांगण में समर्पित की। कार्यक्रम में श्री गोपेश्वर चतुर्वेदी, श्री शैलजाकान्त मिश्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
काशी-मथुरा के संबंध होंगे और मजबूत
मंदिर न्यास ने इस पहल को काशी और मथुरा जैसे दो महान आध्यात्मिक केंद्रों के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। न्यास की ओर से इस सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए आभार भी व्यक्त किया गया।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ पूजन
कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजन संपन्न हुआ। देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की गई। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।



