UP News: तौरा गांव के स्टेडियम में सूख गए पौधे, दो महीने से रोपण का इंतजार; जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल

UP News: Saplings at Taura village stadium have withered; they have been awaiting plantation for two months, raising questions about the working style of those responsible.

UP News:विकासखंड बिछिया के तौरा गांव स्थित स्टेडियम परिसर में पौधरोपण के लिए रखे गए पौधे लंबे समय से जमीन में रोपे जाने का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दो महीने से अधिक समय से परिसर में रखे कई पौधे पानी और उचित देखभाल के अभाव में सूख चुके हैं। इससे पौधरोपण अभियान की जमीनी स्थिति और जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

दरअसल, 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण को लेकर व्यापक अभियान चलाया गया था। केंद्र और प्रदेश सरकार के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भी लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बावजूद तौरा गांव के स्टेडियम परिसर में रखे पौधों का समय से रोपण नहीं हो सका।

देखरेख के अभाव में सूखे पौधे

ग्रामीणों के मुताबिक लंबे समय से खुले में रखे पौधों को पर्याप्त पानी और संरक्षण नहीं मिल सका। नतीजतन कई पौधे सूख गए। ग्रामीणों ने गांव में तैनात सचिव ओम शंकर तिवारी की कथित लापरवाही पर सवाल उठाते हुए समय से पौधरोपण नहीं कराए जाने का आरोप लगाया है।

जांच और कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार अभियान चला रही है और पौधरोपण पर संसाधन भी खर्च किए जा रहे हैं। ऐसे में यदि पौधे रोपे जाने से पहले ही सूख जाएं तो अभियान के उद्देश्य पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से स्टेडियम परिसर में रखे पौधों की स्थिति की जांच कराने और लापरवाही की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। अब देखना होगा कि अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर जांच और आवश्यक कार्रवाई करते हैं या नहीं।

Read Also-Punjab News: पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में हमला, कृपाण से वार; हालत खतरे से बाहर

Show More

Related Articles

Back to top button