
UP News-वृक्षारोपण अभियान के तहत सांसद ने तहसील परिसर मे पौधरोपण किया। जनपद के सांसद एसपी सिंह पटेल सोमवार को लालगंज तहसील पहुंचे। यहां उन्होने उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र वर्मा के साथ तहसील परिसर में पौधरोपण किया। सांसद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को कम से कम एक पौधे का रोपण कर पेड़ बनने तक उसकी देखभाल अवश्य करनी चाहिए।
उन्होने कहा कि आने वाले पीढ़ियो के लिए स्वच्छ व हरा भरा वातावरण देने के लिए हम सभी को पौधरोपण के प्रति संकल्पित होना होगा। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रामधन यादव, संयुक्त अधिवक्ता संघ के महामंत्री शिवरंजन यादव, रामलगन यादव, प्रकाशचंद्र उपाध्याय, अनिल प्रजापति, राजेन्द्र यादव, जितेन्द्र कुमार, ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत



