Unnao News-जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं 35 फरियादियों की समस्याएं

Unnao News: DM hears grievances of 35 complainants during public hearing.

Unnao News-कलेक्ट्रेट में सोमवार को आयोजित जनता दर्शन में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके से फोन कर शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। अधिकारी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान में लेते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करें। फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि पैमाइश और भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों में उपजिलाधिकारी कमेटी गठित कर जांच कराएं। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर ऐसे मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करे।
अवैध कब्जे से लेकर रास्ता अवरुद्ध करने की शिकायतें
जनता दर्शन में धर्मपाल पुत्र सिद्धनाथ निवासी भजनखेड़ा, तहसील हसनगंज ने असंक्रमणीय भूमि को संक्रमणीय कराए जाने, धनंजय पुत्र गिरिराज सिंह निवासी कायमपुर निबखारा, थाना आसीवन, तहसील हसनगंज ने जमीन पर अवैध कब्जे और पैमाइश, चंद्रजीत निवासी पहाड़पुर खुर्द मवई, तहसील पुरवा ने खड़ंजे के मार्ग को अवरुद्ध किए जाने की शिकायत की।
इसी प्रकार रीता पत्नी कृष्ण कुमार निवासी हरईपुर, तहसील बांगरमऊ ने दबंगों द्वारा घर की भूमि पर निर्माण न करने देने और जमुना देवी पत्नी रामआसरे निवासी धानीखेड़ा मजरा कैथाली, तहसील बांगरमऊ ने भूमि की पैमाइश कराकर कब्जा दिलाए जाने की शिकायत की।
जनता दर्शन में राजस्व, विकास, अवैध कब्जा, पैमाइश, मार्ग निर्माण, विद्युत समेत विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Read Also-Unnao News-परिषदीय स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली अव्यवस्थाओं की पोल

Show More

Related Articles

Back to top button