
DMK Protest: तमिलनाडु विधानसभा का मंगलवार का सत्र भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के भाषण में पूर्व DMK सरकार और MISA से जुड़े संदर्भों पर विपक्ष ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। DMK नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की कुछ टिप्पणियां राजनीतिक उद्देश्य से की गई हैं और उन्हें रिकॉर्ड से हटाया जाना चाहिए।
सदन में इस मुद्दे पर बहस शुरू हुई, लेकिन जल्द ही माहौल गर्म हो गया। DMK विधायक अपनी सीटों से उठकर नारेबाजी करने लगे। विरोध बढ़ता देख स्पीकर JCD प्रभाकर ने विधायकों से शांति बनाए रखने की अपील की। हालांकि विपक्ष अपने रुख पर कायम रहा।
स्पीकर ने साफ कहा कि मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक दस्तावेजों और पहले से उपलब्ध जानकारी का ही उल्लेख किया है। इसलिए भाषण के किसी हिस्से को रिकॉर्ड से हटाने का सवाल नहीं उठता। इसके बाद विरोध और तेज हो गया।
लगातार हंगामे के चलते स्पीकर ने मार्शलों को हस्तक्षेप का निर्देश दिया। मार्शलों ने विरोध कर रहे कई DMK विधायकों को सदन से बाहर कर दिया। बाद में विपक्षी विधायक स्पीकर के कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए। इस घटनाक्रम के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
written by Siddhi Srivastava



