
Sonbhadra News:जनपद में थाना बभनी पुलिस, एसओजी, थाना म्योरपुर एवं थाना दुद्धी की संयुक्त कार्रवाई में ₹25,000 का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था मे गिरफ्तार किया गया।जिसकी निशानदेही पर लूट का बैग, भारी मात्रा में आभूषण (सम्पूर्ण माल की कीमत 6222500 रुपये) अवैध तमंचा एवं मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के नेतृत्व में थाना बभनी पुलिस, एसओजी टीम एवं थाना दुद्धी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए थाना बभनी पर पंजीकृत धारा 309(6), 317(2) बीएनएस से संबंधित ₹25,000 के इनामी वांछित आरोपी पंकज साह पुत्र पुरुषोत्तम साह, निवासी धूरीताल, थाना बैढ़न, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) को सोमवार की सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।
बताते चले कि 18 जुलाई को कुलधीर कुमार पुत्र स्व. सीताराम, निवासी ग्राम चपकी, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र द्वारा सूचना दी गई कि वह रघुनाथनगर (छत्तीसगढ़) के साप्ताहिक बाजार से आभूषण विक्रय कर वापस लौट रहे थे। शाम लगभग 06:30 बजे थाना बभनी क्षेत्र के शीशटोला जंगल के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर चाकू से हमला किया तथा सोने-चाँदी के आभूषण एवं लगभग ₹40,000/- नगद से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। इस सम्बंध में बभनी थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
प्रकरण में पूर्व में दो लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान दो अन्य अभियुक्त प्रकाश में आए, जिन पर ₹25,000-₹25,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना बभनी अरविन्द सरोज के नेतृत्व में थाना बभनी पुलिस, एसओजी टीम एवं थाना दुद्धी पुलिस द्वारा अरझट पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान शीशटोला की ओर से रघुनाथनगर (छत्तीसगढ़) की तरफ एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर दोनों बदमाश मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे, लेकिन बरसात के कारण सड़क किनारे फिसलकर गिर गए। इसके बाद दोनों झाड़ियों की ओर भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगे।
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ न्यूनतम बल का प्रयोग करते हुए की गई जवाबी कार्रवाई में पंकज साह के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी संजय साकेत पुत्र लालजी साकेत, निवासी थाना बरगवां, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया।
वही फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीमों द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। घायल लूट के आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2), 109(1) बीएनएस एवं 3/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई है।
गिरफ्तार आरोपी-
पंकज साह पुत्र पुरुषोत्तम साह निवासी- धूरीताल, थाना बैढ़न, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) उम्र- लगभग 45 वर्ष
पूछताछ में गिरफ्तार लूट के आरोपी पंकज साह ने बताया कि उसने अपने साथियों संजय साकेत, मनोज साकेत एवं रमेश साकेत के साथ मिलकर सर्राफा व्यापारी से लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना से पूर्व रेकी की गई थी तथा लूट के बाद सोने-चाँदी के आभूषणों से भरा बैग जंगल में छिपा दिया गया था। घटना के दौरान लूटी गई नकदी चारों अभियुक्तों में आपस में बांट ली गई थी। आरोपी के कब्जे से बरामद ₹1,500/- उसी बंटवारे की राशि का हिस्सा होना बताया गया। उसकी निशानदेही पर लूट का बैग बरामद किया गया, जिसकी पहचान पीड़ित सर्राफा व्यापारी द्वारा मौके पर ही कर ली गई।
बरामदगी का विवरण-
01 तमंचा .315 बोर,01 बैरल में फँसा हुआ खोखा कारतूस .315 बोर, फायरशुदा 02 खोखा कारतूस .315 बोर, पुलिस द्वारा फायरशुदा 02 खोखा कारतूस 9 एमएम,01 मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर, बैंगनी रंग, वाहन संख्या UP61BD6051
लूट के माल (बरामद आभूषण एवं अन्य सामान) का विवरण-
चाँदी के आभूषण-
हसुली – 07,बेरवा – 01 जोड़ी,पहुची – 03 जोड़ी,पायल – 38 जोड़ी, पाजेब – 07 जोड़ी,फॉक्स चैन – 25, गोट चैन – 15, फूल करधन – 02, अट्ठा पायल – 11 जोड़ी,लूज पायल – 10 जोड़ी,बचकानी करधन – 10 ,लेडीज चाँदी की नग लगी अंगूठी – 47,लेडीज चाँदी की नग लगी अंगूठी – 36,लेडीज चाँदी की नग लगी अंगूठी – 40,जेन्स चाँदी की नग लगी अंगूठी – 46, हाथ पंजा – 10 जोड़ी, हाफ करधन – 04, बिछिया – 71 जोड़ी,सिंगल बिछिया – 30,चैन बिछिया सेट – 13 जोड़ी, झाली – 05 जोड़ी,टप्स – 05 जोड़ी,बाली – 33 जोड़ी,ताबीज – 39, चैन एस – 29,कंगन (डोरवा) – 25 जोड़ी , क्लिप – 17 जोड़ी,चुनौटी – 02, मुसरी – 08,मछली – 01,अंगूठी – 48, बेरवा – 13 जोड़ी, चन्द्रमा – 19, झुमका टप – 15 जोड़ी, बाली – 27 जोड़ी, मूर्ति लॉकेट – 27, सिरजना – 16,चाँदी के सिक्के – 05, बचकानी पायल – 23 जोड़ी, बालचोटी – 02
कुल 12.500 किग्रा चांदी कीमत 2937500 रुपये
पीली धातु के आभूषण-
नोज पिन (कील) – 39, नथुनी – 07, झाली/झुमका टप्स – 22 जोड़ी, लेडीज जेन्ट्स अंगूठी – 16, बचकाना लॉकेट – 45, बाली – 07 जोड़ी, मंगलसूत्र दाना – 21, पेंडल लॉकेट – 09,लेडीज लॉकेट – 35, मांग टीका – 05, नथिया – 03, लरी – 03, चैन – 04।
कुल सोना 225 ग्राम कीमत 3285000 रुपया
आर्टिफिशियल ज्वेलरी एवं अन्य सामग्री-मोती पैकेट आर्टिफिशियल – 01 पैकेट, सिरजना आर्टिफिशियल – 01 पैकेट, आर्टिफिशियल नोज कील – 01 डिब्बा, पैच एवं ठेपी आर्टिफिशियल – 01 डिब्बा, दो मोटी खाता-बही – 02, बिल पर्चियाँ – 09 (लाल कपड़े में बंधी हुई), 01 इलेक्ट्रिक छोटी तौल मशीन,01 लोहे की सोनारी कैंची, 01 लोहे का सोनारी प्लास।
सम्पूर्ण माल की कीमत 6222500 रुपये
इस लूट के आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सरोज, थाना बभनी, एसओजी प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार सिंह,प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, थाना दुद्धी,
थानाध्यक्ष म्योरपुर संतोष कुमार सिंह,लाला सोनकर,प्रदीप कुमार सिंह, सुधीर, सुनील कुमार यादव, थाना बभनी, भागीचन्द्र, सर्वेश सिंह,अरविन्द कुमार थाना दुद्धी, जयप्रकाश सरोज, अजीत, रितेश सिंह, मनीष कुमार सिंह एसओजी टीम शामिल रहे।



