
Breaking News-पर्यावरण कार्यकर्ता और लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का अनशन लगातार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार बीते 24 घंटों में उनका वजन करीब 350 ग्राम कम हुआ है, जिसके बाद उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है। चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि लंबे समय तक भूख हड़ताल जारी रहने से उनके स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।
अनशन के बीच सोनम वांगचुक ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका शरीर भले ही कमजोर हो रहा हो, लेकिन आंदोलन को लेकर उनका हौसला पहले से ज्यादा मजबूत है। उन्होंने कहा, “मैं किसी भी हालत में 20 जुलाई तक जीवित रहूंगा, ताकि आप सभी के साथ संसद तक मार्च कर सकूं।”
उन्होंने आगे कहा, “अगर 20 जुलाई को हमारा मार्च सफल नहीं हुआ, तो मैं भूत बनकर वापस आऊंगा।” उनके इस बयान के बाद समर्थकों में भावनात्मक माहौल देखने को मिला और आंदोलन के प्रति उनका उत्साह बढ़ गया।
सोनम वांगचुक और उनके समर्थक लद्दाख से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर देशभर की नजरें इस आंदोलन पर टिकी हुई हैं। वहीं, डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं और स्थिति पर चिंता जता रहे हैं।



