
CJP: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Meta पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इंस्टाग्राम पर उनकी पोस्ट्स को लगातार सीमित किया जा रहा है, जिससे उनकी पहुंच प्रभावित हो रही है।
सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए दावा किया कि उनके अकाउंट और कंटेंट को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा उनके वीडियो और पोस्ट्स की शिकायत किए जाने के बाद उनकी सामग्री पर कार्रवाई की गई।
Meta की प्रक्रिया पर उठाए सवाल
सौरव दास ने सवाल किया कि क्या सोशल मीडिया कंपनियां किसी पोस्ट को हटाने या उसकी पहुंच कम करने से पहले पर्याप्त जांच करती हैं। उनके मुताबिक, बार-बार कंटेंट ब्लॉक होने से उनके अकाउंट की रीच प्रभावित हो रही है और उनके समर्थकों तक संदेश पहुंचने में बाधा आ रही है।
सरकार पर भी साधा निशाना
CJP नेता ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को किसी भी प्रकार के राजनीतिक दबाव से दूर रहकर काम करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कंपनियों से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करने की अपील की।
सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस
सौरव दास के आरोपों के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की पारदर्शिता और कंटेंट मॉडरेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। हालांकि, Meta की ओर से इस मामले पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
फिलहाल, यह मामला राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की भूमिका और जवाबदेही को लेकर नई चर्चा का विषय बन गया है।
written by Siddhi Srivastava



