
RJD, Tejashwi Yadav: राष्ट्रीय जनता दल की ओर से विधान परिषद चुनाव के उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद पार्टी के अंदर नई बहस शुरू हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए संगठन में निष्ठा और समर्पण को लेकर सवाल उठाए हैं।
‘अवसरवादियों को तरजीह क्यों?’
रोहिणी ने अपने पोस्ट में कहा कि वर्षों तक पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती उन लोगों के कारण बनी रहती है जो मुश्किल समय में भी साथ खड़े रहते हैं।
उनका इशारा उन चेहरों की ओर माना जा रहा है जिन्हें हाल के समय में पार्टी में जगह मिली और अब चुनावी टिकट भी मिला है।
लालूवादियों का जिक्र
रोहिणी आचार्य ने अपने बयान में ‘लालूवादी’ कार्यकर्ताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी के प्रति निष्ठावान लोगों की उपेक्षा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इसे संगठन की विचारधारा के लिए भी नुकसानदायक बताया।
किन सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए?
RJD ने पटना शिक्षक, पटना स्नातक, कोसी स्नातक, दरभंगा स्नातक, सारण शिक्षक और तिरहुत स्नातक सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। दो सीटों पर नामों का ऐलान अभी बाकी है।
बयान के बाद तेज हुई चर्चाएं
रोहिणी आचार्य का यह बयान सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। विपक्ष और राजनीतिक विश्लेषक इसे RJD के भीतर बढ़ती असहमति के संकेत के रूप में देख रहे हैं। हालांकि पार्टी नेतृत्व की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
written by Siddhi Srivastava



