UP Sonbhadra: सनातन और राष्ट्र चेतना के स्वर से गूंजा अनपरा का प्रेक्षागृह, पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के विचारों ने बांधे श्रोताओं को

"सनातन और भारत वर्ष : कल, आज और कल" विषयक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, राष्ट्रहित और सामाजिक जागरूकता पर हुई चर्चा

Anpara Sonbhadra: अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित प्रेक्षागृह में रविवार को ऊर्जांचल जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित “सनातन और भारत वर्ष : कल, आज और कल” विषयक भव्य कार्यक्रम राष्ट्र चेतना, सांस्कृतिक विमर्श एवं सामाजिक जागरूकता का केंद्र बन गया। कार्यक्रम में प्रख्यात पत्रकार एवं चिंतक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के ओजस्वी विचारों को सुनने के लिए दूर-दूर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे पूरा सभागार खचाखच भरा रहा।

अपने संबोधन में पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने सनातन संस्कृति, भारतीय सभ्यता और समकालीन राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने संविधान में अल्पसंख्यक की अवधारणा, उसकी परिभाषा तथा उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए इस विषय पर स्पष्ट नीति की आवश्यकता बताई।

उन्होंने मंदिरों के प्रबंधन एवं उनकी आय के उपयोग का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि मंदिरों में प्राप्त चढ़ावे के उपयोग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों को शिक्षा, विवाह तथा अन्य सामाजिक कार्यों में सहायता मिल सके।

अपने वक्तव्य में उन्होंने वोट बैंक की राजनीति, जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तथा राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के विकास के लिए सत्य, स्पष्टता और जन-जागरण आवश्यक हैं।

UP Sonbhadra News: नीति आयोग की रैंकिंग में सोनभद्र बना देश का नंबर-1 आकांक्षी जिला, डीएम चर्चित गौड़ बोले- यह सम्मान पूरे जिले का

सनातन और राष्ट्र चेतना के स्वर से गूंजा अनपरा का प्रेक्षागृह

राष्ट्र के विकास के लिए सत्य, स्पष्टता और जन-जागरण आवश्यक हैं – पुष्पेंद्र

पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के विचारों ने ऊर्जांचल के श्रोताओं को बांधे रखा

कार्यक्रम के अंत में ऊर्जांचल जनकल्याण समिति के अध्यक्ष आर. डी. सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी अतिथियों, श्रोताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रस्तुत विचार समाज को नई दिशा देने वाले हैं तथा राष्ट्र एवं समाज के उत्थान के लिए प्रेरणादायक हैं।

इस अवसर पर राम सकल पूर्व सांसद, आनंद कुमार सिंह परियोजना प्रमुख, एमईआईएल अनपरा, वीरेन्द्र गोयल अध्यक्ष, सिंगरौली विकास प्राधिकरण, के. पी. सिंह (पूर्व आईपीएस), के. डी. जैन (महाप्रबंधक, खड़िया परियोजना), अजय कटिहार (परियोजना प्रमुख, अनपरा तापीय परियोजना), के. सी. जैन, आर. जी. खंडेलवाल, ए. के. सिंह, अतुल शाह, अखिलेश भटनागर, कृष्णा सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, पत्रकार, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पूरे सभागार में राष्ट्र, संस्कृति और सनातन के प्रति जागरूकता एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला। सफल आयोजन के कारण यह कार्यक्रम क्षेत्र में लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहेगा।

— संजय द्विवेदी
विशेष संवाददाता, यूनाइटेड भारत हिंदी दैनिक

Show More

Related Articles

Back to top button