Pratapgarh News:हजारों समर्थकों ने गाजे-बाजे के साथ किया प्रमोद तिवारी का स्वागत, हाईवे पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

Pratapgarh News: Thousands of supporters welcomed Pramod Tiwari with music and fanfare on the highway.

Pratapgarh News:राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी के रामपुर खास पहुंचने पर शुक्रवार को समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिले की अगई सीमा से लेकर लालगंज तक हाईवे के किनारे बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे। कई स्थानों पर लोगों ने फूलों की बारिश कर सांसद का अभिनंदन किया।

अगई सीमा पर सांसद प्रमोद तिवारी के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी और सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू के नेतृत्व में समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। डीजे की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-गाते नजर आए।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान कई स्थानों पर जेसीबी पर सवार युवाओं ने भी पुष्पवर्षा की। वहीं, रानीगंज कैथौला बाजार स्थित परशुराम चौराहे पर समाजसेवी पप्पू तिवारी, पूर्व प्रधान रामचंद्र तिवारी और पूर्व प्रमुख ददन सिंह समेत अन्य लोगों के संयोजन में व्यापारियों ने सांसद का स्वागत किया।

हाईवे के दोनों ओर उमड़ी भीड़

अर्जुनपुर मोड़, सारीपुर मोड़, रायपुर तियाई बाजार, कैथौला, रामगंज बाजार और देउम चौराहा समेत कई स्थानों पर ग्रामीण और महिलाएं सांसद के स्वागत के लिए हाईवे के किनारे मौजूद रहीं। जगह-जगह फूल बरसाकर और मालाएं पहनाकर प्रमोद तिवारी का अभिनंदन किया गया।

समर्थकों के उत्साह और स्वागत कार्यक्रमों के चलते सांसद अपने निर्धारित अगले कार्यक्रमों के लिए काफी विलंब से रवाना हुए। पूरे मार्ग में स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।

इस दौरान सांसद के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Read Also-Sonbhadra News-शिक्षा प्रशासन में नवाचार: सोनभद्र की राष्ट्रीय उपलब्धि

Show More

Related Articles

Back to top button