Pratapgarh News: “वोट चोर कहाँ मिलेंगे? बीजेपी के दफ्तर में!” के नारों से गूंजा प्रतापगढ़ कलेक्ट्रेट

Pratapgarh News: Pratapgarh Collectorate echoes with slogans of “Where will you find vote thieves? At the BJP office!”

  • Pratapgarh News:जनपद प्रतापगढ़ में जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी जी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अम्बेडकर चौराहे पर “वोट चोर कहाँ मिलेंगे? बीजेपी के दफ्तर में!” जैसे जोरदार नारों के साथ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया और पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को 9 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।

ज्ञापन में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), मतदाताओं के नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े गंभीर सवालों की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। कांग्रेस ने हटाए गए नामों की शिकायतों का निष्पक्ष निस्तारण, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन आयोग की निर्णय प्रक्रिया, मतदाता डेटा एवं निर्वाचन संबंधी सॉफ्टवेयर का पारदर्शी और स्वतंत्र ऑडिट कराने की मांग की।

जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा, “लोकतंत्र में जनता का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत है। अगर किसी भी स्तर पर मतदाता सूची से छेड़छाड़ होती है या पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित होता है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। कांग्रेस की मांग है कि मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी सवालों की निष्पक्ष जांच हो और जनता के वोट की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।”

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी ने कहा कि हम किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों और मतदाता के वोट की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग सहित हमारी सभी मांगों पर गंभीरता से विचार होना चाहिए। यदि उचित कार्रवाई नहीं होती है तो कांग्रेसजन सड़कों पर उतरकर आंदोलन को और व्यापक करने के लिए बाध्य होंगे।”

सदर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद वसीम ने कहा कि देश के हर नागरिक के मताधिकार और लोकतांत्रिक अधिकारों की संवैधानिक सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से निवर्तमान प्रदेश सचिव बृजेंद्र मिश्रा, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक, मौलाना वाहिद, राम लवट यादव, सुनीता सिंह पटेल, सरोज कश्यप, करुण पाण्डेय, आर.पी वर्मा, विजय शंकर त्रिपाठी, लल्लन सिंह, इन्द्रानंद तिवारी, रवि भूषण सिन्हा, राम यज्ञ चौरसिया, मुज्जमिल हुसैन, विनय गुप्ता, पशुपति उपाध्याय, सुरेश कुमार मिश्रा, राधेश्याम दुबे, प्रमोद मिश्रा, मो.यूनुस, मासूम हैदर, अंजलि उपाध्याय, सुरेश कुमार सरोज, विजय प्रताप त्रिपाठी, हजारीलाल वर्मा, मोहम्मद अख्तर अली, धर्मराज सिंह, तनवीर खान,राजेन्द्र वर्मा, शमीम खान, ओम प्रकाश सरोज, उमेश तिवारी,अजय पटेल, फतेह बहादुर सिंह, श्रीराम वर्मा,भवानी शंकर दूबे,लव त्रिपाठी, राम रतन तिवारी, कृष्ण कुमार शुक्ला,सलमान खान, चरण सिंह यादव,राम कुमार पटेल, सुभाष तिवारी, रविन्द्र मिश्र, चंद्रनाथ शुक्ल, अश्वनी उपाध्याय, आशीष शुक्ल, अनुज पाण्डेय, अरबाज आलम, मो. इदरीसी, रितेश सरोज, लालू पाल, रामधन यादव, लाल बहादुर पटेल, मोहम्मद साहिल, हिमांशु गुप्ता, इश्तियाक अली, मोहम्मद नफीस,मुख्तार,रियाज, एजाज अहमद, मोहम्मद कासिम, आदित्य मिश्रा, रमेश वैश्य, मो रियाज़, गुड्डु सहित सैकड़ो लोग उपस्तिथ रहे l

रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय

Read Also-UPITS 2026 : खाद्य प्रसंस्करण से बढ़ेगी किसानों की आय और रोजगार के अवसर’, बोले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Show More

Related Articles

Back to top button