Pratapgarh News-UPI शुल्क और अमेरिकी टैरिफ को लेकर प्रमोद तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

Pratapgarh News: Pramod Tiwari targets the government over UPI charges and US tariffs.

Pratapgarh News-राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता एवं कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने UPI लेनदेन पर प्रस्तावित शुल्क और अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। शुक्रवार को लालगंज स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने UPI से जुड़े शुल्क को वापस लेने की मांग की।

प्रमोद तिवारी ने कहा कि डिजिटल भुगतान पर 0.4 प्रतिशत MDR (Merchant Discount Rate) का बोझ छोटे व्यापारियों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है। उनके अनुसार व्यापारी इस अतिरिक्त लागत का भार ग्राहकों पर डाल सकते हैं, जिससे बाजार में वस्तुओं की कीमतों पर असर पड़ने की आशंका है।

कांग्रेस सांसद ने सरकार के उस दावे पर भी सवाल उठाया, जिसमें UPI टैक्स से जुड़े प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति के समक्ष रखे जाने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि वह समिति के सदस्य हैं और उनके अनुसार समिति के समक्ष ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया।

अमेरिकी टैरिफ को लेकर भी सरकार को घेरा

प्रमोद तिवारी ने रूस से तेल खरीदने के मुद्दे को लेकर अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए भारी टैरिफ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय उत्पादों पर दबाव बढ़ सकता है और देश के आर्थिक हित प्रभावित हो सकते हैं।

उन्होंने केंद्र की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि अमेरिका के साथ संबंधों में उत्पन्न परिस्थितियों का असर भारत के व्यापारिक हितों पर पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से देश के आर्थिक हितों को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

मोना ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

इधर, लालगंज कैंप कार्यालय पर पार्टी के संगठन सृजन अभियान की बैठक में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता एवं क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने प्रदेश में बिजली कटौती, कानून-व्यवस्था और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

मोना ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच सरकार की नीतियों एवं कार्यों को लेकर कांग्रेस का पक्ष रखने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की राजनीति में बदलाव होगा।

बैठक में विधायक मोना के पुत्र राघव मिश्र ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र ने की, जबकि संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। संयोजन इंजीनियर अमित सिंह पंकज और नगर पंचायत प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया।

फरियादियों की समस्याएं सुनीं

कार्यक्रम से पहले सांसद प्रमोद तिवारी और विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कैंप कार्यालय पर पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों की जानकारी ली।

वहीं, सांगीपुर के मुस्तफाबाद में ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह बबलू और पूर्व प्रमुख दृगपाल यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रमोद तिवारी का स्वागत किया।

सांसद ने बाबा घुइसरनाथ धाम में विधायक आराधना मिश्रा मोना की ओर से स्वीकृत पर्यटन विकास परियोजनाओं की प्रगति का भी अवलोकन किया।

विधायक मोना ने रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक के पूरे छत्तू, पूरे भट्टाचार्य, पूरे बाचन, सीताराम का पुरवा और जेवई में जनसंपर्क कर विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

इस दौरान भगवती प्रसाद तिवारी, आशीष उपाध्याय, भुवनेश्वर शुक्ल, लालजी यादव, डॉ. अमिताभ शुक्ल, रामकृपाल पासी, श्यामा देवी, सुशीला, पूनम, रामप्रकाश प्रजापति, पप्पू तिवारी, प्रीतेन्द्र ओझा, हृदयनारायण मिश्रा, राजू पाण्डेय, श्रीधर तिवारी, त्रिभुवन तिवारी, अभिनव शुक्ला, अतुल शुक्ला, राकेश चतुर्वेदी, आशीष कौशल, दारा सिंह, शेरू खां और इंजीनियर सुनील पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read Also-Lucknow News-दर्द को उम्र का सामान्य हिस्सा मानकर न सहें, समय पर कराएं जांच

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button