
Pratapgarh News-रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं विधानसभा में समाजवादी पार्टी के उपमुख्य सचेतक तथा लोकलेखा समिति के सदस्य डॉ. आरके वर्मा ने शनिवार को प्रयागराज के सोरांव स्थित कैंप कार्यालय पर पहुंचकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। दूर-दराज से आए लोगों ने विधायक के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें रखीं।
डॉ. आरके वर्मा ने लोगों का कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा और किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या के निस्तारण के लिए अनावश्यक परेशान न होना पड़े, इसका पूरा प्रयास किया जाएगा।
जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। लोगों ने अपनी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा, जिस पर उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर बीएल पटेल, प्रतिनिधि डॉ. विनोद कुमार, मोनू पटेल, अनुराग वर्मा, सूरज मिश्रा, राजेश पटेल (प्रधान भगवतगंज), सचिन पटेल, सूरज वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Read Also-Unnao News-पुरुषोत्तम कुमार लगातार चौथी बार बने राष्ट्रीय फुटबॉल सेलेक्टर
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत



