
Pratapgarh News:राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़ के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पाण्डेय के आदेशानुसार चल रहे मध्यस्थता अभियान के अंतर्गत आज सिविल जज सी डि/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाम्भवी के निर्देशन में आज मध्यस्थता केन्द्र सिविल कोर्ट से विश्वनाथ प्रसाद त्रिपाठी एडवोकेट/मीडिएटर ने आपसी सुलह समझौता से पति पत्नी के दो जोड़ों की विदाई कराकर विवाद को समाप्त कराया और दो परिवार को टूटने से बचा लिया। ज्ञात हो कि परवीता व लालजी तिवारी (पति पत्नी) के बीच कई वर्षों से चल रहे विवाद में आज दोनों पक्ष ने आपसी विवाद और मतभेद को समाप्त करते हुए साथ साथ रहने का निर्णय ले लिया। दोनों के संसर्ग से दो पुत्रीयां हैं। बड़ी पुत्री का विवाह हो चुका है। इसी प्रकार एक अन्य दूसरे वैवाहिक विवाद में पति विनोद कुमार और पत्नी भावना देवी के बीच वैचारिक विवाद और मतभेद चल रहे थे जिसके कारण दोनों के बीच प्री लिटीगेशन वाद विचाराधीन था। मध्यस्थता केन्द्र में आज विश्वनाथ प्रसाद त्रिपाठी एडवोकेट मीडिएटर के द्वारा दोनों पक्ष को समझाया गया जिस पर दोनों पक्ष ने आपसी सहमति से साथ साथ रहने और वैवाहिक सम्बन्ध बनाए रखने का निर्णय लिया। इस अवसर पर राम प्रकाश ओझा एडवोकेट, गजेंन्द्र कुमार ओझा एडवोकेट, उदरेज कुमार यादव एडवोकेट, अनिल कुमार उपाध्याय एडवोकेट मीडिएटर, गौरव कुमार मिश्रा एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत



