Pratapgarh News-श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर आईजी ने जगद्गुरु कृपालु धाम मंदिर का किया निरीक्षण

Pratapgarh News: IG inspects Jagadguru Kripalu Dham temple ahead of Shri Krishna Janmashtami.

Pratapgarh News-आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज अजय कुमार मिश्रा ने जगद्गुरु कृपालु धाम मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर और जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय भी मौजूद रहे।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन, भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन और पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया। संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात डायवर्जन प्लान, वाहनों की पार्किंग के लिए चिन्हित स्थलों तथा मंदिर के प्रवेश और निकास मार्गों का भी निरीक्षण किया गया।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही सुनिश्चित की जाए। मंदिर परिसर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी निगरानी और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता के निर्देश

पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा जाए। यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के साथ ही श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए।

अधिकारी और पुलिसकर्मी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय, क्षेत्राधिकारी कुण्डा शिव नारायण वैस, क्षेत्राधिकारी यातायात रविन्द्र प्रताप, प्रभारी निरीक्षक थाना कुण्डा अरविन्द सिंह सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

Read Also-Pratapgarh News-हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज में डॉ. वीरेंद्र मिश्र की जयंती मनाई गई

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button