Pratapgarh News: सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक श्री अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

Pratapgarh News: Deputy Superintendent of Police Shri Anil Rai retires; police officers bid him an emotional farewell.

Pratapgarh News:आज दिनांक 31.08.2026 को पुलिस उपाधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अनिल राय के सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा श्री अनिल राय को स्मृति चिन्ह/उपहार भेंट कर उनके दीर्घ एवं सराहनीय सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह में *अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री प्रशान्त राज, क्षेत्राधिकारी नगर श्री आशुतोष मिश्रा, क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री राजीव द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री रविन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस उपाधीक्षक श्री प्रेम प्रकाश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक श्री राजीव राय, उ0नि0 श्री राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी मीडिया सेल , उ0नि0 श्री विन्धयवासिनी तिवारी साइबर सेल , अपराध शाखा, एलआईयू सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी* उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक श्री अनिल राय के सेवाकाल के दौरान किए गए कर्तव्यों एवं योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान माहौल भावुक एवं आत्मीय रहा तथा सभी ने उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।

रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Read Also-Pratapgarh News: डीएम ने सराय बहेलिया घटनास्थल पर पहुंचकर जाना पीड़ितों का हाल, लेखपाल को किया निलंबित

Show More

Related Articles

Back to top button