Pratapgarh Tree Plantation: पत्रकार महासंघ ने रोडवेज बस स्टेशन पर लगाए फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश के वृक्षारोपण महाअभियान के तहत वन विभाग और रोडवेज प्रशासन की मौजूदगी में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम।

Pratapgarh Tree Plantation: उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महाअभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की ओर से कुंडा नगर स्थित रोडवेज बस स्टेशन परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग और रोडवेज प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. विजय यादव ने किया। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी (फॉरेस्ट रेंजर) आशीष प्रताप सिंह और बस स्टेशन प्रभारी केशव प्रसाद पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पर्यावरण संरक्षण पर दिया गया जोर

बस स्टेशन प्रभारी केशव प्रसाद पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि खाद्य सुरक्षा, स्वच्छ वायु और दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली अनेक आवश्यक वस्तुओं का भी प्रमुख स्रोत हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

Pratapgarh News: जेठवारा थाना दिवस में अधिकारियों ने सुनीं जन शिकायतें, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम को वन क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह, मथुरा प्रसाद धुरिया और डॉ. विजय यादव ने संबोधित किया।

इस अवसर पर डॉ. अम्बरीश कुमार पाण्डेय, अरशद खान, रविंद्र दुबे, रंजीत श्रीवास्तव, शारदा प्रसाद, शिवराम गिरी, अरुण सिंह, मनोज कुमार तिवारी, समीर अहमद, श्याम सुंदर गौतम, अशोक कुमार मिश्र, पप्पू शुक्ला और संतोष पाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, वन विभाग के कर्मचारी तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button