PM Modi Speech : विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम करने की PM मोदी की अपील, पेट्रोल-डीजल, सोना और WFH पर जोर

PM Modi Speech : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम करने, पेट्रोल-डीजल बचाने, सोना खरीदने में सावधानी और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की अपील की। जानें पूरी खबर।

PM Modi Speech : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों से अपील की कि वे आयातित विदेशी उत्पादों पर अपनी निर्भरता कम करें और संसाधनों का समझदारी से उपयोग करें। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण आपूर्ति श्रृंखलाएं प्रभावित हुई हैं, जिससे कीमतों में वृद्धि और आर्थिक दबाव बढ़ा है।

गुजरात में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत हर साल विदेशों से बड़े पैमाने पर उत्पादों का आयात करता है, जिससे विदेशी मुद्रा खर्च होती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे “छोटे-छोटे प्रयासों” के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान दें।

पीएम मोदी ने पेट्रोल और डीजल की बचत के लिए सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करने, कार पूलिंग अपनाने तथा जहां संभव हो वहां वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन बैठकों को बढ़ावा देने की सलाह दी। उन्होंने सोने की खरीद में सावधानी बरतने और अनावश्यक विदेशी खर्च से बचने की भी बात कही।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी की तरह देश इस मौजूदा वैश्विक चुनौती का भी सफलतापूर्वक सामना करेगा। उन्होंने आत्मनिर्भरता, ऊर्जा संरक्षण और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

Show More

Related Articles

Back to top button