
Mau News-घोसी तहसील सभागार में फार्मर रजिस्ट्री, एग्री स्टेक और अंश निर्धारण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी (SDM) अशोक कुमार सिंह ने की। इस दौरान किसानों से जुड़े भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल करने और लंबित राजस्व कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने पर जोर दिया गया।
बैठक में फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों का डाटा अपडेट करने, एग्री स्टेक डेटाबेस को दुरुस्त करने तथा भूमि के अंश निर्धारण से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। एसडीएम ने राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया कि जिन मामलों में कार्य लंबित है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए।
उन्होंने कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए फार्मर रजिस्ट्री और भूमि संबंधी रिकॉर्ड को सही एवं अद्यतन रखना जरूरी है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने और समयबद्ध तरीके से लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में घोसी तहसीलदार अनीश सिंह, नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव के अलावा क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) और सभी लेखपाल मौजूद रहे। अधिकारियों ने राजस्व कार्यों की प्रगति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।


