
Lucknow News-उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे को नागपुर से गिरफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने श्रद्धा की बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को भी हिरासत में लिया है। तीनों को लखनऊ लाया जा रहा है। श्रद्धा दुबे कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही थी। श्रद्धा अपनी बहन व ड्राइवर के साथ पिछले 11 दिनाें से फरार थी।
कारोबारी शिवा शर्मा की मां रंजना शर्मा ने 9 अक्तूबर को थाना हजरतगंज में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा गया है कि उनके बेटै कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या की गयी है। रंजना शर्मा की लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद से ही आरोपित श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और चालक दानिश फरार चल रहे थे, जिन पर पुलिस की ओर से 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की ओर से श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और चालक दानिश की गिरफ्तारी की जानकारी दी गयी है।
श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी को लेकर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि आरोपिताें को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर लखनऊ कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
Read Also-Tiger Shroff Firing Case: सूरत रेलवे स्टेशन पर CCTV में कैद हुए आरोपी, कोटा में ऐसे हुई गिरफ्तारी



