
Entertainment News: नेटफ्लिक्स का चर्चित रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ शुरू होते ही सुर्खियों में आ गया है। इस बार शो में टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे नजर आ रहे हैं। पहले ही एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के खुलासों और बहसों ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया। हालांकि, इन सबके बीच सबसे ज्यादा चर्चा अभिनेता राम कपूर की हो रही है, जिन्हें इस सीजन का सबसे अमीर कंटेस्टेंट बताया जा रहा है।
135 करोड़ रुपये की बताई जा रही है नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम कपूर की कुल अनुमानित नेटवर्थ करीब 135 करोड़ रुपये है। यही वजह है कि उन्हें ‘लॉक अप 2’ का सबसे अमीर कंटेस्टेंट माना जा रहा है।
राम कपूर पिछले दो दशकों से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई सुपरहिट टीवी शो, फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में काम किया है, जिससे उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।
इन शोज़ से मिली बड़ी पहचान
राम कपूर ने अपने करियर में ‘कसम से’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘घर एक मंदिर’ जैसे कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने फिल्मों, वेब सीरीज और विज्ञापनों के जरिए भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।
उनकी कमाई के प्रमुख स्रोत टीवी शो, ओटीटी प्रोजेक्ट्स, फिल्में, ब्रांड एंडोर्समेंट और विभिन्न निवेश बताए जाते हैं।
लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी हैं मशहूर
राम कपूर अपनी शानदार लाइफस्टाइल के लिए भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनके पास कई लग्जरी प्रॉपर्टीज के साथ पोर्श, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज-बेंज जैसी महंगी कारों का शानदार कलेक्शन है।
सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपनी फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन, फैमिली वेकेशन और पत्नी गौतमी कपूर के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं।
‘लॉक अप 2’ में दिखे कई बड़े सितारे
इस बार ‘लॉक अप 2’ में राम कपूर के अलावा शिवांगी जोशी, सुनीता आहूजा, धीरज धूपर, आकांक्षा चमोला, आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत और अन्य चर्चित चेहरे भी नजर आ रहे हैं। शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं।
‘लॉक अप 2’ की शुरुआत के साथ ही राम कपूर अपनी शानदार पर्सनालिटी और कथित 135 करोड़ रुपये की नेटवर्थ को लेकर चर्चा का केंद्र बन गए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि वह शो में कितना लंबा सफर तय करते हैं और दर्शकों का कितना दिल जीत पाते हैं।
Written By: Ekta Verma


