Lalu Yadav Health Update: अचानक बिगड़ी लालू प्रसाद यादव की तबीयत, पटना में जांच के बाद नियमित इलाज के लिए जाएंगे दिल्ली AIIMS

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें पटना के IGIMS में भर्ती कराया गया।

Lalu Yadav Health Update: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। ब्लड प्रेशर (BP) में गिरावट आने के बाद उन्हें पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब दो घंटे तक उनकी स्वास्थ्य जांच और निगरानी की। राहत की बात यह रही कि इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

मीसा भारती ने दी लालू यादव की हेल्थ अपडेट

लालू प्रसाद यादव की बेटी और RJD सांसद मीसा भारती ने बताया कि अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के अनुसार ब्लड पैरामीटर्स में हल्का उतार-चढ़ाव था, लेकिन फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है।

मीसा भारती ने बताया कि शनिवार (18 जुलाई) को लालू प्रसाद यादव दिल्ली जाएंगे, जहां AIIMS में उनका नियमित इलाज पहले से चल रहा है। डॉक्टरों ने उन्हें लगातार निगरानी में रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है।

IGIMS में हुई ECG समेत कई जांच

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, IGIMS में डॉक्टरों ने लालू प्रसाद यादव का ब्लड प्रेशर, ECG और अन्य जरूरी मेडिकल जांच की। जांच के दौरान कुछ समय तक उनका बीपी सामान्य से कम रहा, लेकिन उपचार के बाद स्थिति नियंत्रित हो गई। स्वास्थ्य स्थिर होने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

लंबे समय से कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं लालू यादव

लालू प्रसाद यादव पिछले कई वर्षों से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्हें क्रॉनिक किडनी की बीमारी रही है, जिसके चलते उनका सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट भी हो चुका है। इसके अलावा वे डायबिटीज सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी जूझ रहे हैं। इसी वजह से उनका नियमित इलाज दिल्ली AIIMS में चलता है।

Lalu Yadav Family Contsoversy : ‘मैंने सिर्फ अपने भाई को त्यागा है’, मुंबई रवाना होने से पहले बोलीं रोहिणी आचार्य

पटना की सफाई व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

मीडिया से बातचीत के दौरान मीसा भारती ने पटना में सफाई व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सिर्फ उनके घर के बाहर ही नहीं, बल्कि राजधानी के कई इलाकों में गंदगी की समस्या बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से शहर की साफ-सफाई पर गंभीरता से ध्यान देने की अपील की।

फिलहाल डॉक्टरों के अनुसार लालू प्रसाद यादव की स्थिति स्थिर है। एहतियात के तौर पर उन्हें दिल्ली AIIMS ले जाया जा रहा है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी नियमित जांच और उपचार जारी रखेंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button