
Kolkata News-पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना तट के पास बंगाल की खाड़ी में हुए दर्दनाक नाव हादसे में नौ मछुआरों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि छह अन्य अब भी लापता हैं। कई दिनों तक चले संयुक्त खोज अभियान के बाद डूबे हुए ट्रॉलर को समुद्र से बाहर निकालकर तट पर लाया गया, जहां उसके अंदर से शव मिले।



