
KGMU News-लखनऊ स्थित किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के सभी छात्रावासों की मेस व कैंटीन में मांसाहारी भोजन बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध में मंगलवार को केजीएमयू के चीफ प्रोवोस्ट प्रो.के.के.सावलानी ने पत्र जारी किया है।
कुलपति प्रो.सोनिया नित्यानंद की ओर से दिये गये निर्देशों के अनुसार, छात्र-छात्राओं के आहार में प्रोटीन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए शाकाहारी प्रोटीन स्रोतों का समुचित उपयोग करने को कहा गया है।
विदित हो कि सोमवार को संपन्न केजीएमयू के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्रावासों में मांसाहारी भोजन उपलब्ध कराने के स्थान पर शाकाहारी भोजन बनवाने की बात कही थी। राज्यपाल के सुझाव पर अमल करते हुए कुलपति प्रो.सोनिया नित्यानंद ने केजीएमयू में मांसाहारी भोजन बनाने पर प्रतिबंध लगाया है।
Read Also-Sports News: पीवी सिंधु जापान ओपन के दूसरे दौर में, चोट के कारण सात्विक-चिराग मैच से हटे



