झारखंड के दुमका जिले में विदेश से भारत भ्रमण पर आयी स्पेन की महिला से गैंगरेप,

झारखंड के दुमका में एक विदेशी महिला से गैंगरेप की खबर है। विरोध करने पर स्पैनिश दम्पति को पीटा भी गया। पीड़िता मूल रूप से स्पेन की रहने वाली है, जो अपने पति के साथ भारत में घूमने आई थी। आरोपितों की संख्या 7-8 के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने FIR दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है। 4 संदिग्ध हिरासत में बताए जा रहे हैं। घटना शुक्रवार (1 मार्च 2024) रात की है। भाजपा ने झारखंड सरकार में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना दुमका के थानाक्षेत्र हँसडीह की है। यहाँ टूरिस्ट वीजा पर स्पेन से अपने पति के साथ आई 30 वर्षीया पीड़िता एक खेत में कैम्प डाल कर रुकी थी। यहाँ से इन दोनों को भागलपुर जाना था। आरोप है कि रात में करीब 7 से 8 की तादाद में कुछ लोग कैंप में घुसे। उन्होंने पीड़िता से रेप किया।

also read –फर्जी कूटरचित परमिट तैयार कर उपखनिज की चोरी करने वाले तीन अन्तर्जनपदीय अपराधी गिरफ्तार

पीड़ित महिला के पति ने आरोपितों को रोकने का प्रयास किया तो उनकी भी पिटाई कर दी गई। रेप के बाद महिला अपने पति के साथ रात में ही कैम्प से निकल गई और रात लगभग 10:30 पर कुमारहाट चौक पर पुलिस की गश्ती टीम को देख कर अपने साथ हुई घटना को बताया।

बताया जा रहा है कि हिंदी न आने की वजह से महिला और उसके पति ने गूगल ट्रांसलेटर के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने सर्च अभियान चला कर एक खेत से पीड़िता के अंडरगारमेंट्स तलाशे। रात में ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया, जिसमें उसके साथ समूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है। जाँच के लिए डॉग स्क्वायड सहित अन्य इलेक्ट्रानिक माध्यमों की मदद ली जा रही है। अब तक 4 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button