IPL 2026 Update: LSG से हार के बाद CSK की प्लेऑफ उम्मीदों को बड़ा झटका, जानिए किस टीम को हुआ फायदा

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ प्रोबेबिलिटी 47% से गिरकर 28.4% हुई, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को बड़ा फायदा

IPL 2026 Update: Indian Premier League 2026 के प्लेऑफ की रेस अब और रोमांचक हो गई है। 59वें मुकाबले में Lucknow Super Giants ने Chennai Super Kings को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ की तस्वीर बदल दी। इस हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना में भारी गिरावट आई है।

इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ ने सीएसके को 20 गेंद शेष रहते हराया। इस हार का असर सिर्फ पॉइंट्स टेबल पर ही नहीं, बल्कि टीम के नेट रन रेट और प्लेऑफ प्रोबेबिलिटी पर भी पड़ा है।

CSK की प्लेऑफ संभावना में 19% की गिरावट

मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना करीब 47 प्रतिशत मानी जा रही थी, लेकिन हार के बाद यह घटकर 28.4 प्रतिशत रह गई है।

सीएसके के लिए चिंता की बात यह है कि टीम को अभी दो बेहद मजबूत टीमों के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं। चेन्नई का अगला मैच Sunrisers Hyderabad और फिर Gujarat Titans से होना है। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं और टॉप-3 में शामिल हैं।

पंजाब किंग्स और राजस्थान को फायदा

सीएसके की हार का सबसे ज्यादा फायदा Punjab Kings और Rajasthan Royals को मिला है।

  • पंजाब किंग्स की प्लेऑफ संभावना 42.7% से बढ़कर 48.8% हो गई।
  • राजस्थान रॉयल्स की संभावना 47.1% से बढ़कर 51.6% तक पहुंच गई।

वहीं Sunrisers Hyderabad की स्थिति भी मजबूत हुई है और टीम की प्लेऑफ प्रोबेबिलिटी 70 प्रतिशत के पार पहुंच चुकी है।

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस ने पहनी लैवेंडर जर्सी, कैंसर जागरूकता का दिया संदेश

गुजरात और RCB सबसे मजबूत स्थिति में

Royal Challengers Bengaluru और गुजरात टाइटंस फिलहाल प्लेऑफ के सबसे बड़े दावेदार बने हुए हैं।

  • गुजरात टाइटंस की प्लेऑफ संभावना 98% तक पहुंच गई है।
  • आरसीबी की संभावना 96.1% मानी जा रही है।

दोनों टीमों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थानों पर बनी हुई हैं।

IPL 2026 प्लेऑफ प्रोबेबिलिटी (LSG vs CSK मैच के बाद)

टीम प्लेऑफ संभावना
गुजरात टाइटंस 98.0%
RCB 96.1%
सनराइजर्स हैदराबाद 70.3%
पंजाब किंग्स 48.8%
राजस्थान रॉयल्स 51.6%
चेन्नई सुपर किंग्स 28.4%
दिल्ली कैपिटल्स 3.1%
कोलकाता नाइट राइडर्स 3.6%

अब IPL 2026 के बचे हुए मुकाबले तय करेंगे कि कौन सी चार टीमें प्लेऑफ में जगह बनाएंगी।

Written By: Anushri yadav

Show More

Related Articles

Back to top button