IND vs ENG 3rd T20: बदल गया तीसरे टी20 का समय, जानिए अब कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का मुकाबला

IND vs ENG 3rd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, जबकि दूसरे मैच में इंग्लैंड ने जीत दर्ज कर बढ़त हासिल कर ली। ऐसे में अब तीसरा टी20 मैच टीम इंडिया के लिए ‘करो या मरो’ जैसा माना जा रहा है।

इस मुकाबले को लेकर फैंस के बीच सबसे ज्यादा उत्साह 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर है। दूसरे टी20 में डेब्यू करने वाले वैभव बड़ी पारी नहीं खेल सके थे, लेकिन तीसरे मैच में उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

कब और कहां खेला जाएगा तीसरा टी20?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला मंगलवार, 7 जुलाई 2026 को ट्रेंट ब्रिज, वेस्ट ब्रिजफोर्ड (इंग्लैंड) में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा मैच?

तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे शुरू होगा। वहीं मैच के लिए टॉस रात 9:30 बजे होगा। इसलिए जो फैंस शाम 7 बजे मैच शुरू होने की उम्मीद कर रहे थे, उन्हें अब नई टाइमिंग नोट कर लेनी चाहिए।

टीम इंडिया के लिए अहम मुकाबला

सीरीज में बने रहने के लिए भारत के लिए तीसरा मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। अगर टीम इंडिया यह मैच हारती है तो सीरीज जीतने की उसकी राह मुश्किल हो सकती है। ऐसे में कप्तान और टीम मैनेजमेंट सर्वश्रेष्ठ संयोजन के साथ मैदान में उतरना चाहेंगे।

ट्रेंट ब्रिज में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?

ट्रेंट ब्रिज मैदान पर भारतीय टीम अब तक चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुकी है। इनमें भारत ने दो मैच जीते हैं, जबकि दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में इस मैदान पर टीम का रिकॉर्ड संतुलित रहा है।

Sports News: गोल करना भगवान का दिया हुआ तोहफा है’, ब्राजील पर ऐतिहासिक जीत के बाद एर्लिंग हालंद ने बताया अपनी सफलता का राज

लाइव मैच कहां देखें?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले का सीधा प्रसारण Sony Sports Network के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। वहीं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

Show More

Related Articles

Back to top button