
Prayagraj News : आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवाओं और प्राकृतिक स्वास्थ्य उत्पादों को आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में प्रयागराज में नई पहल शुरू हुई है। सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे के पास, एल-चिको रेस्टोरेंट के पीछे ‘IMC मेरा आयुर्वेदिक केंद्र’ का भव्य शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन जॉइंट कमिश्नर प्रयागराज अच्छेलाल विश्वकर्मा ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर केंद्र के प्रोप्राइटर डॉ. अजय शर्मा, एडवोकेट एवं कोहिनूर क्राउन प्रेसिडेंट स्टार सहित कंपनी से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
आयुर्वेद और प्राकृतिक स्वास्थ्य उत्पादों पर जोर
उद्घाटन समारोह में केंद्र के प्रोप्राइटर डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य आयुर्वेद और प्राकृतिक स्वास्थ्य से जुड़े उत्पादों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। इसके साथ ही लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि IMC मेरा आयुर्वेदिक केंद्र के माध्यम से प्रयागराज के लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित उत्पादों की व्यापक रेंज एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
कई वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य लोग रहे मौजूद
उद्घाटन समारोह में कंपनी से जुड़े कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इनमें क्राउन प्रेसिडेंट स्टार डी.एन. सिंह, क्राउन प्रेसिडेंट स्टार राजेश गुप्ता, क्राउन प्रेसिडेंट स्टार राम बाबू, क्राउन प्रेसिडेंट स्टार दर्शिका गुप्ता, क्राउन एम्बेसडर स्टार श्याम नारायण और क्राउन एम्बेसडर स्टार आर.बी. यादव शामिल रहे।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में सीबीसी के राम मूरत, मैकू लाल विश्वकर्मा और एडवोकेट मुकेश सक्सेना सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने का लक्ष्य
डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि केंद्र के माध्यम से आयुर्वेदिक और प्राकृतिक स्वास्थ्य उत्पादों की उपलब्धता बढ़ाने के साथ लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह केंद्र प्रयागराज में आयुर्वेद और प्राकृतिक स्वास्थ्य से जुड़े उत्पादों के लिए लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा।
उद्घाटन समारोह उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। उपस्थित अतिथियों ने केंद्र की शुरुआत की सराहना करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।



