UP Political News: फाफामऊ में युवक हिमांशु सरोज हत्याकांड: विधायक डॉ आरके वर्मा ने परिजनों से मिलकर दिया न्याय का भरोसा

सपा सुप्रीमो के निर्देश पर पहुंचे रानीगंज विधायक डॉ आरके वर्मा, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षा का आश्वासन

UP Political News: प्रयागराज जनपद के फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत होलागढ़ थाना क्षेत्र के पूरबनारा गांव में युवक हिमांशु सरोज की हत्या की घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रतापगढ़ जिले की रानीगंज विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक बने डॉ आरके वर्मा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।

गांव पहुंचने पर विधायक डॉ आरके वर्मा ने मृतक हिमांशु सरोज के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में समाजवादी पार्टी पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।

विधायक डॉ आरके वर्मा ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग राशि भी सौंपी तथा भरोसा दिलाया कि परिवार की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन से लगातार बातचीत की जाएगी। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से वार्ता कर घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

UP Political: प्रतीक यादव का निधन! सिविल अस्पताल के CMS ने किया बड़ा खुलासा, रहस्यमयी मौत से उठे कई सवाल

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय हैं और सरकार को कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर कदम उठाने चाहिए। डॉ आरके वर्मा ने कहा कि किसी भी पीड़ित परिवार को न्याय के लिए भटकना नहीं पड़े, इसके लिए समाजवादी पार्टी हमेशा संघर्ष करती रही है।

इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर डॉ विनोद कुमार, मोनू पटेल, बी पल पटेल प्रतिनिधि, अनुराग वर्मा, सूरज वर्मा, सूरज मिश्रा, राजेश पटेल प्रधान भगवतगंज मांधाता, सचिन पटेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने भी घटना को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की। वहीं विधायक ने भरोसा दिलाया कि मामले में न्याय मिलने तक वे परिवार के साथ खड़े रहेंगे।

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button