
CJP Protest: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का पुलिस मुख्यालय के बाहर चल रहा धरना मंगलवार को हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों की रिहाई के बाद समाप्त हो गया। इससे पहले सोमवार को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी, जिसके बाद कई लोगों को हिरासत में लिया गया था।
सोमवार देर रात दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर क्षेत्र खाली कराए जाने के बावजूद प्रदर्शनकारी दोबारा वहां जुटने लगे। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अभिजीत दीपके ने कहा कि अब सरकार से कोई बातचीत नहीं होगी और यदि किसी को बातचीत करनी है तो उसे जंतर-मंतर आना होगा।
मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने पुलिस मुख्यालय के बाहर धरना जारी रखा और हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की मांग की। बाद में प्रदर्शनकारियों की रिहाई के बाद धरना समाप्त करने का फैसला लिया गया।
हालांकि, CJP ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और आगे की रणनीति जल्द घोषित की जाएगी। वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई थी।



