BRICS-Business-Forum-2026- ब्रिक्स ने जी-7 को पीछे छोड़ा, वैश्विक आर्थिक वृद्धि में भी बढ़ी हिस्सेदारी: पुतिन

BRICS Business Forum 2026: BRICS has surpassed the G7, and its share in global economic growth has also increased: Putin.

BRICS-Business-Forum-2026- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स और जी-7 के बीच आर्थिक प्रदर्शन की तुलना करते हुए शुक्रवार को कहा कि पिछले पांच वर्षों में विश्व के सकल घरेलू उत्पाद में ब्रिक्स देशों की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत से अधिक रही, जबकि जी-7 की हिस्सेदारी 29 प्रतिशत रही। इसी अवधि में वैश्विक आर्थिक वृद्धि में ब्रिक्स का योगदान आधे से अधिक रहा।

ब्रिक्स बिजनेस फोरम में पुतिन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा कई बार प्रतिबंधों, परिवहन मार्गों में बाधा और अन्य दबावों का रूप ले रही है। इसके बावजूद ब्रिक्स देशों के बीच व्यावसायिक सहयोग और निवेश वैश्विक आर्थिक संबंधों को अधिक मजबूत और लचीला बनाने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि दुनिया में आर्थिक वृद्धि के पुराने केंद्रों की जगह नए विकास केंद्र ले रहे हैं। इसका प्रमुख कारण ब्रिक्स देशों की बड़ी आबादी और उनके गतिशील घरेलू बाजार हैं।

पुतिन ने कहा कि रूस पर 30 हजार से अधिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। यह दुनिया के अन्य सभी देशों पर लगाए गए प्रतिबंधों की कुल संख्या से करीब दोगुने हैं। इसके बावजूद रूस ने अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता को मजबूत किया और विश्वसनीय साझेदारों के साथ आर्थिक संबंध बढ़ाए। पिछले तीन वर्षों में रूस की आर्थिक वृद्धि विश्व औसत से अधिक रही।

रूसी राष्ट्रपति के अनुसार, 2023-24 में रूस की अर्थव्यवस्था में 10.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई और बेरोजगारी दर घटकर रिकॉर्ड 2.3 प्रतिशत रह गई। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्वायत्त प्रणालियों, डिजिटल मंचों और आधुनिक वित्तीय साधनों जैसे क्षेत्रों में तकनीकी बदलावों का भी उल्लेख किया। इनमें रूसी घरेलू तकनीक के साथ ब्रिक्स साझेदारों के समाधान भी शामिल हैं।

Read Also-BRICS News-ब्रिक्स बिजनेस फोरम में ईरानी राष्ट्रपति ने आर्थिक सहयोग को ठोस रूप देने पर दिया जोर

Show More

Related Articles

Back to top button