Bollywood News: ‘तुम्बाड 2’ में आलिया भट्ट की हुई एंट्री

Bollywood News: Alia Bhatt joins 'Tumbbad 2'

Bollywood News:अभिनेता और निर्माता सोहम शाह की बहुप्रतीक्षित हॉरर फिल्म ‘तुम्बाड 2’ को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। निर्माताओं ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया है कि अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म का हिस्सा बन गई हैं। इस ऐलान के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

सोहम शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आलिया भट्ट के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें ‘तुम्बाड’ के प्रतीकात्मक लाल बैकग्राउंड, शैतानी गुड़िया, लालटेन और लाल घेरे जैसी झलकियां दिखाई गई हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, “एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। ‘तुम्बाड 2’ में आपका स्वागत है, आलिया भट्ट। प्रलय आएगा। सिनेमा में मिलते हैं। 03.12.2027।” इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट 3 दिसंबर 2027 घोषित कर दी गई है।

आलिया भट्ट पहली बार किसी हॉरर फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं। ऐसे में उनके प्रशंसकों के बीच इस नई भूमिका को लेकर खासा उत्साह है। फिल्म में सोहम शाह एक बार फिर मुख्य भूमिका निभाएंगे। इससे पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भी फिल्म से जुड़ने की घोषणा की जा चुकी है, जिससे इसकी स्टारकास्ट और मजबूत हो गई है।

वर्ष 2018 में रिलीज हुई ‘तुम्बाड’ भारतीय लोककथाओं पर आधारित एक चर्चित हॉरर फिल्म थी, जिसे अपनी अनोखी कहानी, दमदार निर्देशन और बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी के लिए सराहा गया था। राही अनिल बर्वे के निर्देशन में बनी पहली फिल्म को समय के साथ कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला। अब सोहम शाह फिल्म्स के बैनर तले बन रही ‘तुम्बाड 2’ से दर्शकों को एक और रहस्यमयी और रोमांचक सिनेमाई अनुभव मिलने की उम्मीद है।

Read Also-Samay Raina Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर लगाया 3 लाख रुपये का जुर्माना, आदेशों की अनदेखी पर लगाई कड़ी फटकार

Show More

Related Articles

Back to top button