![Bihar: Social worker distributed ration among flood victims in Nathnagar](https://unitedbharat.net/wp-content/uploads/2024/09/fa756d6be9a88ee0a8691483d16c8822_433129516-780x470.jpg)
Bihar: समाजसेवी विजय कुमार यादव ने अपनी टीम के साथ बुधवार को नाथनगर के शंकरपुर बिंदटोली सहित आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का नाव से भ्रमण किया और बाढ़ पीड़ितों के बीच सुखा राशन वितरण किया।
विजय यादव ने कहा कि भीषण बाढ़ से कई इलाकों में बाढ़ प्रभावित परिवार का जीना मुश्किल हो गया है। कई घर बाढ़ के पानी में बह गये है। लोग जैसे तैसे अपना गुजारा कर रहे है। जबतक बाढ़ जैसी स्थिति बनी रहेगी, तबतक सेवा जारी रहेगा। जहां तक होगा मदद करते रहेंगे।
Bihar: also read- Chandigarh: हरियाणा की सीमा पर धरना दे रहे पंजाब के किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
उल्लेखनीय है कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से आम जनमानस में खाने-पीने का अभाव हो गया है। लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। लोग मजदूरी करने घर से नहीं निकल पा रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों के घरों तक खाने के लिए राशन तक नहीं पहुंच रहे है। सरकार ने भी कई शिविर लगाई गई है। मौके पर हिमांशु कुमार, संजय साह, माना शुक्ला, आशीष कुमार, विवेक आदि मौजूद थे।