
Bollywood: बॉलीवुड में इन दिनों दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। कुछ दिनों पहले अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना की गूंज अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि अब महानायक अमिताभ बच्चन और मशहूर पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ को जान से मारने की धमकी मिलने से मुंबई में हड़कंप मच गया है। इस धमकी भरे ई-मेल में इन दोनों दिग्गजों के अलावा मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को भी निशाने पर लिया गया है।
धमकी भरे ई-मेल में क्या है पूरा मामला? मुंबई और नवी मुंबई में मिले इन धमकी भरे ई-मेल ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। नवी मुंबई के ऐरोली स्थित वाइबग्योर हाई स्कूल को भी ई-मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। साथ ही, पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ, जिनका आगामी 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में एक बड़ा लाइव कॉन्सर्ट आयोजित होने वाला है, उन्हें भी निशाना बनाने की बात कही गई है।
इसके अलावा, इस ई-मेल में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का भी जिक्र है। उनके जुहू स्थित प्रतिष्ठित बंगले ‘जलसा’ पर ग्रेनेड से हमला करने की चेतावनी दी गई है। धमकी भरे संदेश में 27 से 30 अक्टूबर के बीच इन हमलों को अंजाम देने का दावा किया गया है।
खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा का नाम आया सामने प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, इस ई-मेल में कथित तौर पर ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ और ‘बब्बर खालसा’ का नाम लेते हुए इन धमकियों की जिम्मेदारी ली गई है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां और मुंबई पुलिस इस ई-मेल के सोर्स और दावों की सत्यता की बारीकी से जांच कर रही हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के आवास व संभावित कार्यक्रमों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद बढ़ी चिंता गौरतलब है कि हाल ही में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले में वह बाल-बाल बचे थे, जिसके बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए करीब 10 गिरफ्तारियां की थीं। लगातार सामने आ रही ऐसी आपराधिक घटनाओं के बाद से फिल्म इंडस्ट्री और प्रशासनिक हलकों में सुरक्षा को लेकर चिंताएं काफी बढ़ गई हैं।
written by Siddhi Srivastava



