WhatsApp Web Security Alert: WhatsApp Web यूजर्स रहें सतर्क! एक गलती से लीक हो सकती है आपकी निजी चैट, साइबर एजेंसी ने जारी की चेतावनी

WhatsApp Web Security Alert: WhatsApp Web users, take heed! A single mistake could lead to your private chats being leaked; a cyber agency has issued a warning.

WhatsApp Web Security Alert:अगर आप ऑफिस, साइबर कैफे या किसी दूसरे व्यक्ति के कंप्यूटर पर WhatsApp Web का इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान रहने की जरूरत है। आपकी छोटी सी लापरवाही निजी बातचीत और अकाउंट की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने WhatsApp Web यूजर्स को सतर्क रहने की सलाह दी है।

दरअसल, कई बार लोग दूसरे के कंप्यूटर पर WhatsApp Web लॉगिन करने के बाद अकाउंट को लॉगआउट करना भूल जाते हैं। ऐसी स्थिति में कंप्यूटर का इस्तेमाल करने वाला अगला व्यक्ति आपकी निजी चैट तक पहुंच सकता है। वह आपके कॉन्टैक्ट्स, ग्रुप की बातचीत और अन्य मैसेज भी देख सकता है।

आपके नाम से हो सकती है ठगी

WhatsApp Web लॉगिन रहने का सबसे बड़ा खतरा यह है कि कोई दूसरा व्यक्ति आपके अकाउंट का इस्तेमाल करके आपकी पहचान से मैसेज भेज सकता है। साइबर ठग आपके दोस्तों, रिश्तेदारों और सहकर्मियों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आपके परिचित आपके नाम से आए संदेशों पर भरोसा करके ठगी का शिकार भी हो सकते हैं।

WhatsApp Web इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • किसी दूसरे के कंप्यूटर पर WhatsApp Web इस्तेमाल करने के बाद तुरंत लॉगआउट करें।
  • सार्वजनिक या ऑफिस के कंप्यूटर पर अपना अकाउंट लॉगिन छोड़कर न जाएं।
  • समय-समय पर WhatsApp में Linked Devices की जांच करते रहें।
  • किसी अनजान डिवाइस पर अकाउंट लॉगिन दिखाई देने पर तुरंत उसे लॉगआउट करें।
  • अपना फोन और WhatsApp अकाउंट किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में न दें।

ऐसे करें WhatsApp Web को लॉगआउट

अपने मोबाइल में WhatsApp खोलें। इसके बाद Settings में जाकर Linked Devices के विकल्प पर क्लिक करें। यहां आपको उन सभी डिवाइस की जानकारी मिलेगी, जिन पर आपका WhatsApp अकाउंट लॉगिन है। अगर कोई अनजान डिवाइस दिखाई देता है, तो उस पर क्लिक करके तुरंत Log Out कर दें।

ध्यान रखें: WhatsApp Web से लॉगआउट करना एक छोटी सी सावधानी है, लेकिन इससे आपकी निजी बातचीत और डिजिटल पहचान को सुरक्षित रखने में काफी मदद मिल सकती है।

Read Also-UP News: रालोद में तीन राष्ट्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति, अमन पांडेय को छात्र लोकदल की कमान

Show More

Related Articles

Back to top button