Lucknow News-68,500 सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018: कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का अभ्यर्थियों ने घेरा आवास, सौंपा ज्ञापन

Lucknow News - 68,500 Assistant Teacher Recruitment Examination 2018: Candidates surround the residence of Cabinet Minister Swatantra Dev Singh and submit a memorandum.

Lucknow News-68,500 सहायक शिक्षक भर्ती-2018 में शामिल अभ्यर्थियों ने शनिवार को कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के आवास का घेराव कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश की संस्तुति के आधार पर उत्तीर्णांक में पांच प्रतिशत की छूट देने और संशोधित परिणाम जारी करने की मांग उठाई।

दस्तक दो अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में अभ्यर्थियों ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षा में पूर्णांक 150 में से 60 अंक यानी 40 प्रतिशत उत्तीर्णांक निर्धारित करते हुए परिणाम संशोधित किया जाना चाहिए। इसके बाद सरकार को नई चयन सूची जारी कर पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की प्रक्रिया आगे बढ़ानी चाहिए।

पिछड़ा वर्ग आयोग की संस्तुति लागू करने की मांग

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अभ्यर्थी तूफान सिंह और आशुतोष वर्मा ने बताया कि 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती-2018 के मामले में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश ने ओबीसी अभ्यर्थियों को उत्तीर्णांक में पांच प्रतिशत की छूट देने और सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान करने की संस्तुति की है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि इस मांग पर निर्णय होने से ओबीसी अभ्यर्थियों के साथ-साथ दिव्यांगजन, भूतपूर्व सैनिकों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों सहित संबंधित पात्र श्रेणियों के अभ्यर्थियों को भी लाभ मिल सकता है। उन्होंने सरकार से आयोग की संस्तुति पर विचार कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की।

मंत्री ने दिया न्याय दिलाने का आश्वासन

अभ्यर्थी तूफान सिंह के अनुसार, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मामले पर बातचीत करने तथा इसका निस्तारण कराने की बात कही।

अभ्यर्थियों ने मंत्री को ज्ञापन के साथ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की संस्तुति की छायाप्रति भी सौंपी, ताकि मामले से संबंधित दस्तावेजों के आधार पर उनकी मांग पर विचार किया जा सके।

पुलिस ने अभ्यर्थियों को इको गार्डन भेजा

मंत्री आवास पर ज्ञापन सौंपने के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को बस में बैठाकर लखनऊ के इको गार्डन स्थित धरना स्थल भेज दिया। अभ्यर्थी लंबे समय से भर्ती से जुड़े मुद्दों के समाधान और पात्र अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग उठा रहे हैं।

दस्तक दो अभियान के माध्यम से अभ्यर्थियों ने सरकार का ध्यान भर्ती प्रक्रिया में कथित आरक्षण संबंधी विसंगतियों और उत्तीर्णांक में छूट की मांग की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया।

इस दौरान तूफान सिंह, आशुतोष वर्मा, नवीन चौधरी, रंजना जायसवाल, मोहित अहलावत, राकेश शाहनी, जगराम लोधी, दया सिंह गुज्जर, अनीता चौहान, सच्चिदानंद, नसीम, शिव कुमार प्रजापति, शिव शंकर गौड़, इशिता पाल, प्रतिमा कुशवाहा, राम प्रवेश यादव, विनोद प्रजापति और अखिल कुमार सहित सैकड़ों अभ्यर्थी मौजूद रहे।

अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि सरकार संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ वार्ता कर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी। अब सभी की निगाहें सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Read Also-New Children Public School: न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में राममय हुआ माहौल, गरबा-डांडिया पर थिरके नन्हे कलाकार

Show More

Related Articles

Back to top button