Lucknow News-रिजीम चेंज’ का एजेंडा चलाने वाले ‘अर्बन नक्सल’: केशव प्रसाद मौर्य

Lucknow News - ‘Urban Naxals’ pushing an agenda of ‘regime change’: Keshav Prasad Maurya

Lucknow News-भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि रिजीम चेंज’ का एजेंडा चलाने वाले ‘अर्बन नक्सल अराजकतावादी मानसिकता से प्रेरित हैं।

उप मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में लोकतंत्र की जड़ें पहले के मुकाबले और मजबूत हो रही हैं। लोकतंत्र को ‘परिवारवादी जकड़न’ से बाहर निकालकर उन्होंने सही मायने में इसे ‘जन-गण-मन’ का लोकतंत्र बनाया है। अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उन्होंने हाशिए पर खड़े लोगों को अधिकार, अवसर और सम्मान दिलाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़कर लोकतंत्र को मजबूत ही किया है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चुनाव दर चुनाव देश की जनता प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा-राजग पर भरोसा जताती है, न कि विदेशी ताकतों के इशारे पर ‘रिजीम चेंज’ का एजेंडा चलाने वाले ‘अर्बन नक्सल’ मानसिकता से प्रेरित अराजकतावादी और दिशाहीन नेतृत्व पर।

Read Also-CJP की तिरंगा यात्रा से पहले दिल्ली पुलिस का एक्शन, अभिजीत दिपके के घर पहुंचकर थमाया नोटिस

Show More

Related Articles

Back to top button