
नासिक के त्रयंबकेश्वर का कुंभ अपने भव्य आयोजन के लिए जाना ही जाता है। इसके साथ साथ इसमे एक ऐतिहासिक धर्मशिला भी रखी गई। पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के श्रीमहंत दुर्गादास ने बताया कि इस बार त्रयंबकेश्वर कुंभ में पहली बार प्रतीक स्तंभ स्थापित किया गया है। इससे पूर्व में आयोजित हुए किसी भी कुंभ में इस प्रतीक स्तंभ की स्थापना नहीं की गई थी। इसी के साथ उन्होंने बताया कि इस दौरान साधु संयासियों समेत सभी अखाड़े के महंतों, श्रीमहंतों, महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर की भारी संख्या में उपस्थिति रही। भगवान से देश और देश वासीयों की मंगल कामना करते हुए इस कुंभ के सफलतापूर्वक संपन्न होने की प्रार्थना मौजूद साधु संतों के द्वारा कि गई।
रिपोर्ट: आकाश त्रिपाठी



