BSP Organization Reshuffle: मायावती ने बसपा संगठन को 3 सेक्टर में बांटा, यूपी-उत्तराखंड की कमान खुद संभाली

BSP Organization Reshuffle: मायावती ने बसपा संगठन को तीन सेक्टर में बांटा है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की जिम्मेदारी उन्होंने खुद अपने पास रखी है।

BSP Organization Reshuffle: आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। पार्टी प्रमुख मायावती ने संगठन को तीन सेक्टर में बांटने की घोषणा की है।

नई व्यवस्था के तहत एक सेक्टर में 10 राज्य रखे गए हैं, जिसकी जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और सुरेश राव को दी गई है। दूसरे सेक्टर में नौ राज्य शामिल हैं और इसकी जिम्मेदारी राजाराम तथा अतरसिंह राव को दी गई है।

तीसरे सेक्टर में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को रखा गया है। इन दोनों राज्यों के संगठन की निगरानी मायावती स्वयं करेंगी। पार्टी के इस बदलाव को आगामी चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

मायावती ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित राज्यों में पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों की मदद करने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि राहत कार्य के नाम पर अलग से धन एकत्र नहीं किया जाना चाहिए। महाराष्ट्र में सूखे से प्रभावित किसानों के लिए भी उन्होंने राहत की मांग की है।

Show More

Related Articles

Back to top button