
Pratapgarh News – कैथौला बाजार में हो रही संगीतमयी श्रीरामकथा में शनिवार को भगवान बजरंगबली की महिमा तथा भरत चरित्र सुनकर श्रद्धालु आनंदित दिखे। कथाव्यास डा. अम्बिकेश त्रिपाठी ने कहा कि श्रीराम ही भक्ति हैं और श्रीराम ही शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि श्रीराम का चरित्र ही भारतीय संस्कृति का राष्ट्रदर्शन हैं। उन्होंने कहा कि बजरंगबली की आराधना श्रीराम को सर्वाधिक प्रिय है। संत हनुमंत ने श्रीराम की लोक मर्यादा का संदेश जागृति किया।
उन्होंने कहा कि भरत का श्रीराम के प्रति समर्पण भाव आज के युग में भातृत्व प्रेम का अनुपम संदेश है। कथा के दौरान राजेश शुक्ल की टीम द्वारा श्रीराम जन्मोत्सव पर मनमोहक सोहर की प्रस्ततियां देख महिला श्रद्धालु थिरकने लगी। समाजसेवी संकठा प्रसाद सिंह, साहित्यकार डा. अनुज नागेन्द्र व रवीन्द्र तिवारी ने व्यासपीठ का पूजन अर्चन किया। संचालन शिवपूजन जायसवाल ने किया। इस मौके पर प्रेमचन्द्र केसरवानी, शिवराम अग्रहरि, वासुदेव जायसवाल, हरिकेश जायसवाल, दल बहादुर सिंह, महेन्द्र सिंह आदि रहे।
Read Also-Pratapgarh News – डा. रत्ना को पीएचडी उपाधि मिलने पर जतायी गयी खुशी
रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत



