
Pratapgarh News – हण्डौर निवासी शिक्षक राजेश मिश्र की पुत्री एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डा. रत्ना मिश्रा को इलाहाबाद विश्वविद्यालय से डाक्टरेट की उपाधि मिलने से शनिवार को प्रसन्नता का माहौल दिखा। रक्षा एवं स्त्रातेजिक अध्ययन विभाग में डा. रत्ना को पीएचडी हासिल हुई है। डा. रत्ना तहसील लालगंज के वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश मिश्र मदन की भतीजी भी है।
उपाधि पर परिजनों व ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर रमेशचन्द्र मिश्र, कंदर्प नारायण त्रिपाठी, संदीप मिश्र राहुल, मनोज त्रिपाठी, संजीत त्रिपाठी, गुलाबचन्द्र मिश्र, अभिनन्दन सिंह, नितेश सिंह बीरू आदि रहे।
रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत
Read Also-Pratapgarh News-जनपद न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण



