
Mau News-तहसील बार पुस्तकालय भवन में शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ता कालिका दत्त पाण्डेय की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ के अध्यक्ष दिनेश राय ने की, जबकि संचालन तहसील बार एसोसिएशन घोसी के महामंत्री जयहिंद सिंह ने किया।
श्रद्धांजलि सभा में अधिवक्ताओं ने स्वर्गीय कालिका दत्त पाण्डेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व और अधिवक्ता समाज में उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर अधिवक्ता अरविन्द कुमार सिंह, राजेंद्र यादव, जनार्दन यादव, ब्रह्मदेव उपाध्याय, अखिलेश सिंह तथा वरिष्ठ अधिवक्ता शमशाद अहमद ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि कालिका दत्त पाण्डेय का सरल व्यक्तित्व, व्यवहार कुशलता और अधिवक्ता समाज के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से अधिवक्ता समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
श्रद्धांजलि सभा में रत्नेश श्रीवास्तव एड., रमेश श्रीवास्तव एड., उमाशंकर उपाध्याय एडवोकेट, सतीश कुमार पाण्डेय एडवोकेट, एडवोकेट इरफान एडवोकेट नदीम अख्तर एडवोकेट लालजी एडवोकेट रत्नेश मिश्रा एडवोकेट दुर्गेश एडवोकेट महेंद्र सिंहअतुल शर्मा एडवोकेट, वीरेंद्र यादव एड., सुतीक्ष्ण मिश्र एड. समेत डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ एवं तहसील बार एसोसिएशन घोसी के बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।



