Bollywood News Today-हैवान’ की पहले दिन की कमाई रही निराशाजनक, बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला जादू

Bollywood News Today – 'Haivan's' opening-day earnings were disappointing; it failed to work its magic at the box office.

Bollywood News Today-बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का दबदबा कायम है। फिल्म की मजबूत पकड़ के बीच अक्षय कुमार और सैफ अली खान की नई रिलीज ‘हैवान’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही। सैफ और अक्षय की जोड़ी की वापसी वाली इस फिल्म ने पहले दिन बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘हैवान’ ने देशभर में करीब 7,224 शो के बावजूद पहले दिन सिर्फ 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

वहीं, ‘हनुमान अंश’ की कमाई का सिलसिला लगातार जारी है। रिलीज के 36वें दिन भी फिल्म ने 5,743 शो के साथ करीब 10.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई 173.63 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। लेखक और निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी की किताब पर आधारित इस फिल्म में शोभिनव सत्या मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है और लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है।

दूसरी ओर, पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु अभिनीत ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले सप्ताह में 148.45 करोड़ रुपये कमाए थे। रिलीज के आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को कमाई में कुछ गिरावट के बावजूद फिल्म ने करीब 9 करोड़ रुपये जुटाए। इसके साथ ही भारत में ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कुल कमाई 157.45 करोड़ रुपये हो गई है।

Read Also-On PM Modi’s Birthday-2029 से पहले भाजपा शासित राज्यों में UCC लागू करने की तैयारी, पीएम मोदी के जन्मदिन पर महीनेभर चलेगा सेवा अभियान

Show More

Related Articles

Back to top button